रबूपुरा। (संवाद)। रबूपुरा-तिरथली मार्ग पर बाइक से रबूपुरा के लिए आ रहे युवक की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। कस्बे के मोहल्ला विलोचन निवासी मोहसिम अपनी बाइक से रविवार को किसी कार्य के लिए अलीगढ़ के लिए गया था। रात को वह बाइक से वापस रबूपुरा के लिए आ रहा था। बताया गया कि जैसे ही उसकी बाइक तिरथली गांव के पास पहुंची तो वहां से जा रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहसिम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उपचार के बाद घायल युवक को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस का कहना है बाइक चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।