फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण में तीन नामजद समेत अन्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण में तीन नामजद समेत अन्य पर केस
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने के मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वर्क सर्किल के अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल के अवर अभियंता नवीन कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र मामूरा गांव की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि खसरा संख्या 17 व 24 पर नरेश कुमार चौहान और महिपाल समेत अन्य व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहे हैं। भूलेख विभाग व वर्क सर्किल पांच की टीम ने निर्माणस्थल पर पहुंचकर इसे रुकवाने का प्रयास किया पर आरोपियों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद भी लगातार नियमों को दरकिनार कर निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहा। अतिक्रमण करने वाले प्राधिकरण की बेशकीमती व नियोजित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं खसरा संख्या 219 में गोलू नाम का व्यक्ति अतिक्रमण और अवैध निर्माण कर रहा है। सभी आरोपी मामूरा गांव के ही रहने वाले हैं। मामले में नरेश कुमार चौहान, महिपाल और गोलू समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें