फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख बंधक बना टांग तोड़कर लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बंधक बना लूटी कार, विरोध पर तोड़ी टांग
विज्ञापन

दादरी। नगर के एक फॉर्म हाउस पर सगाई में शामिल होने आए दादरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी को तीन बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर उनके मुंह पर कपड़ा डालकर हमला कर दिया। उनकी टांग भी तोड़ दी। इतना ही नहीं बदमाश उनकी कार लूटने के बाद बदमाश उन्हें दो किमी दूर रूपवास बाईपास के पास फेंककर फरार हो गए। वहीं, पेट्रोल खत्म होने पर कार को भी कटहेरा रोड के पास छोड़ गए। कार छोड़कर जाने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव कटहेरा निवासी नरेंद्र सिंह भाटी उर्फ पप्पू बृहस्पतिवार शाम रेलवे रोड स्थित वृंदावन गार्डन फार्म हाउस में सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। शाम को आठ बजे जैसे ही वह गार्डन से बाहर निकल कर पार्किंग में खड़ी कार में सवार होने लगे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें कार में धकेल दिया। विरोध करने पर मारपीट कर मुंह पर कपड़ा डाल दिया। बदमाश बंधक बनाकर उन्हें कार में ले गये। विरोध करने में जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट और पैर में फैक्चर है। रूपवास बाईपास पर उन्हें फेंकने के बाद आरोपी कार लूटकर ले गए। घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने उन्हें मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में जीपीएस भी लगा था
पुलिस के मुताबिक, लूटी गई कार को नई आबादी कटहेरा के पास से बरामद कर लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कार में ईंधन कम था। ईंधन खत्म होने पर बदमाश कार छोड़कर भाग गए। वहीं, कार में जीपीएस भी लगा हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि प्रथम जांच में घटना लूट की प्रतीत नहीं हो रही है। मामले की गहनता से जांच की रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें