फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठी पत्नी ने देखा खौफनाक मंजर: अपने ही जन्मदिन का केक लेने गया था पति, सड़क पर गाड़ी ने उड़ाया

Mon, 07 Sep 2026 05:24 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ज्योति कार में ही बैठी थीं, जबकि हिमांशु सड़क पार कर केक लेने जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके और बिना किसी की मदद किए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
केक लाने गए व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित एक मूर्ति चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

दंपती गया था केक लाने
वैदपुरा सेक्टर-10 नोएडा एक्सटेंशन निवासी ज्योति मंडल ने बताया कि 5 सितंबर की सुबह उनके पति हिमांशु राय के जन्मदिन के मौके पर केक मंगवाया गया था। डिलीवरी बॉय केक लेकर सिर्फ एक मूर्ति चौक तक ही आ सकता था। इसलिए दंपती वहां केक लेने पहुंचे थे। 

ज्योति बैठी थी कार में, हिमांशु गया था केक लाने
ज्योति कार में ही बैठी थीं, जबकि हिमांशु सड़क पार कर केक लेने जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके और बिना किसी की मदद किए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद एक अज्ञात राहगीर ने मदद कर घायल हिमांशु को पास के अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हिमांशु राय सेक्टर-1 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने खुद परिजन की कार थाने लाकर सुरक्षित रखवाई और चाबी अस्पताल पहुंचाई।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
परिजन ने मांग की है कि चालक की पहचान के लिए एक मूर्ति चौक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सुबह की फुटेज को सुरक्षित कर उसकी जांच की जाए। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें