फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये का झांसा देकर कारें हड़पने वाला पीजी संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में मुख्य आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एनसीआर के लोगों को प्रतिमाह किराये का झांसा देकर कारें हड़पने वाले गिरोह के सरगना कोमिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक इनोवा भी बरामद की गई है। आरोपी अल्फा-2 सेक्टर में पीजी चलाकर लोगों से संपर्क बढ़ाकर धोखाधड़ी करता था। गिरोह के एक बदमाश को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक की तलाश है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रह रहा कोमिल कुमार मूलरूप से मेरठ के रसूलपुर का निवासी है। आरोपी पीजी चलाकर लोगों से संपर्क बढ़ाता था और 20 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर वाहन लगाने का झांसा देता था। किराये के लालच में लोग फंस जाते थे। आरोपी ने कुछ माह तक लोगों को किराया भी दिया था, लेकिन जब कई लोगों ने आरोपी को वाहन दिए तो वह शहर छोड़कर फरार हो गया। अब तक गिरोह से इस तरह के 13 वाहन पुलिस बरामद कर चुकी है। आरोपी ने हरियाणा निवासी कुलदीप और आसिफ को इन वाहनों का सौदा कर दिया था। कुलदीप और आसिफ इन वाहनों को शराब तस्करों को बेच देते थे। पुलिस ने हाल में ही आसिफ को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें