फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एक बड़े नाले से शनिवार सुबह महिला का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। महिला ने मंगलसूत्र आदि आभूषण पहने हैं, लेकिन उसके पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे पहचान हो सके।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह सूचना मिली कि बीटा-2 थाना क्षेत्र कासना स्थित नाले में महिला का शव पड़ाहै। किसी राहगीर ने कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। कासना और बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची। बीटा-2 थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया और जांच कराई। शव लगभग 15 फुट गहरे नाले से बरामद हुआ। महिला ने लोअर, टीशर्ट, आभूूषण पहने थे। लोग पुल पर से महिला की हत्या कर शव नीचे फेंकने की आशंका जता रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
होमगार्ड की पत्नी का गला दबाकर हत्या की कोशिश
दनकौर।अस्तौली गांव निवासी और दिल्ली में तैनात होमगार्ड की पत्नी का गला दबाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर दनकौर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पति वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में होमगार्ड है। शुक्रवार को रोजाना की तरह घर से ड्यूटी गए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। आरोप है कि अज्ञात आरोपी छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। आरोपी ने कपड़े धो रही उनकी पत्नी का पीछे से कपड़े से गला दबा दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें