फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, नोएडा के तीन तीर्थयात्रियों की मौत

विज्ञापन
दीपक। फाइल
विज्ञापन
गोपेश्वर/नोएडा। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे नोएडा के छह तीर्थयात्रियों की कार चमोली बाजार के समीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरी। इनमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हैं। बदरीनाथ के दर्शनों के बाद तीर्थयात्री केदारनाथ जा रहे थे। गोपेश्वर पुलिस के अनुसार, चमोली बाजार से करीब 300 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। कार में नोएडा सेक्टर-27 निवासी दीपक (27), सेक्टर-82 निवासी अरविंद (26) और सेक्टर-11 गांव झुंडपुरा निवासी संदीप तंवर (31) की मौत हो गई है, जबकि सेक्टर-46 निवासी अक्षित चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। साथ ही, सेक्टर-11 निवासी हरेंद्र और सुशील अवाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को रेस्क्यू करने में पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन

उत्साह के साथ निकले थे धाम पर, नहीं लौट पाए घर
शहर के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले छह दोस्त शुक्रवार शाम को एक साथ बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा पर उत्साह और उमंग के साथ निकले थे। सोमवार को सभी को लौटना था, लेकिन हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घरों में मातम पसरा है। देर रात तक परिजन गोपेश्वर पुलिस और अस्पतालों के कर्मचारियों के साथ संपर्क में रहे। कुछ लोग रात में ही निकल गए। संदीप तंवर के चाचा रामवीर ने बताया कि सभी युवक नोएडा में अलग-अलग काम करते थेे। उन्होंने शुक्रवार सुबह जाते समय सोमवार तक आने की बात कही थी। संदीप का एक बेटा भी है। वहीं, अट्टा गांव निवासी दीपक के चाचा ने बताया कि भतीजे की शादी नहीं हुई थी। पिता की अट्टा में दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें