नोएडा में सोमवार देर रात सेक्टर 121, घड़ी चौखंडी स्थित अजनारा होम्स के पास एक होंडा अमेज गाड़ी में आग लग गई। यह घटना करीब रात 12:18 बजे बाहर सड़क पर हुई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तत्काल एक गाड़ी मौके पह पहुंची। वहां पहुंचने पर देखा गया कि आग एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL1CZ6914 में लगी थी। यह गाड़ी पेट्रोल और सीएनजी मॉडल 2018 की थी।
जानकारी के अनुसार गाड़ी बिजली के खंभे के पास खड़ी थी। आग लगने का मुख्य कारण बिजली की वायरिंग का गिरना बताया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।