नोएडा(संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की याद में आयोजित होने वाला कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (ओपन) कल रविवार से प्रारंभ होगा।
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और दस दिन तक चलेगा। साथ ही यह 20-20 ओवर फॉर्मेट में होगी। इन 8 टीमों में एस्टर स्कूल, पायनियर क्रिकेट क्लब, एसएस नालंदा, नोएडा वारियर्स, जीएनसीसी, एनआरएफ इलेवन, खुर्राट इलेवन, मॉलिक्यूल इंडिया शामिल होंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। बेस्ट प्लेयर को 21 हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। डीडीसीए पैनल के अंपायर टूर्नामेंट का संचालन करेंगे।