रबूपुरा (संवाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में बौद्धिक सत्र हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि संघ की शताब्दी वर्ष केवल ऐतिहासिक पड़ाव नहीं बल्कि राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक है। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, प्रबंधक उमेश गर्ग आदि मौजूद रहे।