फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया, दो भैंस मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल से सटे गांव बाघनकी बस स्टैंड पर मवेशियों से भरा एक कैंटर पेड़ से जा टकराया। हादसे में 2 भैंस मौके पर ही मर गए जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मानेसर (गुरुग्राम) पुलिस ने मवेशियों सहित कैंटर को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामअवतार निवासी गांव बाधनकी ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब 7 बजे कैंटर चालक पचगांवां से तावडू के गांव पाड़ा की ओर से आया। आरोपी चालक ने मवेशियों को कैंटर की बॉडी में भर रखा था। जैसे ही कैंटर बाघनकी मोड़ पर पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया और पास में पानी के गड्ढ़े में फंस गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर सहित घायल भैंसों को निकटवर्ती फार्म में भेज पशु चिकित्सकों को बुलाकर उनका उपचार कराया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंटर में आरोपी चालक व कुछ अन्य व्यक्ति मवेशियों को चोरी कर ला रहे थे।
जांच अधिकारी श्री कृष्ण का कहना है कैंटर में 27 भैंस भरी हुई थी। हादसे में दो भैंसों की जान चली गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के बाद निकटवर्ती फार्म में रखा गया है। अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा भैंसों की सुपुर्दगी के लिए पुलिस से संपर्क नहीं किया है। फिलहाल शिकायतकर्ता रामअवतार के बयान पर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें