फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से बंद हो जाएगा प्रचार, जनसंपर्क में ताकत झोकेंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जारी चुनावी सभाओं का सिलसिला मंगलवार शाम 6 बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशी अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रचार बंद होने के बाद बाद स्टार प्रचारक या प्रत्याशी जनसभा या ही समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क नहीं कर पाएंगे। हालांकि चाय के बहाने प्रत्याशी अकेले परिचित के घर आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन मदान ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। प्रत्याशी जनसभा नहीं कर सकेंगे। गांव-गांव, डोर-टू-डोर जनसंपर्क या करने पर रोक लग जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की कार्रवाई होगी। सभी प्रत्याशियों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड समेत कई टीम लगातार क्षेत्र में तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रत्याशी को नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
गौतमबुद्घ नगर की तीनों विधानसभा सीट नोएडा, दादरी और जेवर पर नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हुई थी। तीनों सीट पर कुल 39 प्रत्याशी विधायक बनने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। नामांकन के बाद से ही सभी प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया था। जिले में स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। भाजपा की ओर से जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, मनोज तिवारी समेत कई स्टार प्रचारक प्रचार करने आ चुके हैं। इसी प्रकार कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में आ चुके हैं। सपा से अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी से यहां सभाजीत सिंह भी प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं मीडिया प्रमाणन एवं अनुक्षवण सीमित के प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चुनाव का प्रचार प्रसार नहीं करेंगे। अगर कोई प्रत्याशी विज्ञापन चलाता है तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी। अनुमति के बिना प्रत्याशी सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई समर्थक पोस्ट करता है तो उसे रोकना मुश्किल होगा।
आज जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रबूपुरा। चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रबूपुरा में आयोजित जनसभा से ही आसपास की विधानसभा के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी अमित कुमार आदि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। वहीं, भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। सोमवार को जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रबूपुरा में जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। उन्होंने सभास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें