फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल विवाह के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह के खात्मे के लिए काम कर रहे नागरिक समाज संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया बाल विवाह के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन ने सहयोग मांगा है। यह दीपावली से लेकर 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। एमडीडी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर सिंह मान जी ने कहा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण कानून पर सख्ती से अमल है। इसी के नतीजे में लोगों की सोच में बदलाव आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक सर्कुलर जारी कर विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित वर्ग जैसे पंडित, मौलवी और पादरी के अलावा इसमें सेवाएं देने वाले अन्य लोगों जैसे बैंड वाले, मैरेज हाल वाले और कैटरर्स आदि को स्पष्ट हिदायत दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें