नोएडा (संवाद)। नोएडा में प्रवासी संघ की ओर से छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अलोक वत्स की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छठ को और भव्य व उत्साह के साथ मनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष आलोक वत्स और महासचिव अवधेश राय ने कहा कि सभी सदस्यों को पूरे मनोयोग से तैयारी में जुट जाना चाहिए, ताकि इस वर्ष का आयोजन पहले से बेहतर और यादगार बने। संघ के पदाधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त घाट की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अतिथियों के स्वागत के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया जा रहा है। बैठक में जितेंद्र प्रसाद सिंह, छाया राय, अनु सिन्हा, कमलेश तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।