पिहोवा। स्वास्थ्य विभाग में बुधवार को सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ बुधवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में सहजन, बेल पत्र, इमली, पपीता आदि औषधीय पौधे को लगाकर किया गया। आदेश मेडिकल काॅलेज के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सों की ओर से मरीजों के लिए मेगा कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अनाज मंडी प्रधान नवीन गर्ग और सुखबीर सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा जिसमें महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में एनीमिया जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, किशोरियों के लिए हाइजीन संबंधी जानकारी देना, 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तनाव आदि लक्षणों की एनसीडी के तहत जांच की जाएगी। सभी स्वास्थ्य जानकारी यूविन एप में दर्ज की जाएगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में लगभग तीन सौ कैंप पिहोवा क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं।