फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नेविगेशन, संचार प्रणालियों समेत कई मानकों की जांच होगी
विज्ञापन

एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया
-
02 घंटे तक प्रतिदिन चलेगी प्रक्रिया
3900 मीटर लंबे रनवे को परखा जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार से कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट शुरू होगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से यह टेस्ट शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान एयरपोर्ट के नेविगेशन, संचार प्रणालियों समेत कई मानकों की जांच होगी।
दरअसल, विमान सेवा शुरू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन एयरपोर्ट पर दो बार आधुनिक सेंसर और उपकरणों से युक्त विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा। कैलिब्रेशन फ्लाइट की यह प्रक्रिया दोनों दिन दो-दो घंटे तक होगी। टेस्ट के दौरान एयरपोर्ट के रनवे, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, रडार, रनवे लाइट और संचार उपकरणों समेत कई सेंसर को जांचा जाता है। 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे को प्रमुखता से परखा जाएगा। टेस्ट में पास होने पर डीजीसीए की ओर से एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद उड़ान सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान हो सकता है इस्तेमाल
कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट के लिए एयर इंडिया का विमान इस्तेमाल किया जा सकता है। टेस्ट के लिए तमाम सेंसर से लैस विमान की जरूरत होती है ताकि सभी रडार को पूरी तरह से परखा जा सके। दो दिन के टेस्ट में बड़ी टीम एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। टेस्ट पर ही विमान सेवाएं निर्भर करेंगी। टेस्ट में सब सही मिलने पर दिसंबर से सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-
कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट बृहस्पतिवार से होगा। दो दिन तक कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट प्रक्रिया चलेगी जिसमें एयरपोर्ट के सभी प्रकार के रडार और संचार प्रणालियों को परखने के लिए सेंसर और रडार से युक्त विमान का टेकऑफ व लैंडिंग कराई जाएगी। -राकेश कुमार सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें