फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारियों ने जल व लाइसेंस शुल्क का किया विरोध

विज्ञापन
लावड़- अ​धिशासी अ​धिकारी से वार्ता करते व्यापारी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। नगर पंचायत लावड़ में बुधवार को स्वकर प्रणाली लागू होने के साथ ही जल और लाइसेंस शुल्क भी लागू किया गया। व्यापारियों ने जल शुल्क लगाए जाने का विरोध करते हुए उसे खत्म करने की मांग की। चेयरपर्सन ने मामले पर विचार कर फैसला लेने की बात कही। इसके बाद व्यापारी शांत होकर चले गए।
विज्ञापन

लावड़ व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता व संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष लावड़ संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल व लाइसेंस शुल्क का विरोध किया और खत्म करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने शासनादेश का हवाला देते हुए दोनों ही शुल्क नहीं हटने की बात कही। इस पर व्यापारियों ने जल शुल्क देने से इन्कार कर दिया।
चेयरपर्सन के पति शकील कुरैशी ने चेयरपर्सन हज्जन आफताब से बात की। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने मामले पर विचार कर फैसला लेने की बात कही। अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से गृहकर जमा करने की अपील की। व्यापारियों ने जल्द ही गृहकर जमा कराने की बात कही। इस दौरान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी, नायाब रिजवी, अरुण गुप्ता, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें