फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैब की टक्कर से बाइक सवार युवती उछलकर गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब की टक्कर से बाइक सवार युवती उछलकर गिरी, घायल
विज्ञापन

- सेक्टर-57 लालबत्ती पर हुआ हादसा, युवती अस्पताल में भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-57 लालबत्ती पर तेज रफ्तार कैब की टक्कर से रैपिडो बाइक सवार युवती और चालक घायल हो गए। तेज टक्कर से युवती उछलकर कार के शीशे पर गिर गई। इसमें युवती के जबड़े और बाएं घुटने में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं बाइक चालक भी चोटिल हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सेक्टर-52 में रहने वाली अनन्या मेहरा ने 27 जुलाई को दिल्ली की सुंदरनगरी जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक की थी। वह सेक्टर-57 की तरफ से निकल रही थीं। तभी चौराहे पर तेज रफ्तार कैब चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनन्या उछलकर कार के शीशे पर जा गिरी, जबकि रैपिडो चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना में अनन्या के जबड़े में फ्रैक्चर के साथ पांच दांत टूट गए और बाएं पैर की हड्डी भी टूट गई। मामले में अनन्या के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। अनन्या का आइफोन भी गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें