सडक़ हादसे में मौत मामले में मुकदमा दर्ज
नोएडा। कार का गेट खोलने से लगी टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक सप्ताह पहले गोल्फ कोर्स के पास हुए इस हादसे के बाद मृतक के चचेरे भाई ने कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के कस्बा ककोड़ निवासी राहुल सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके चचेरे बड़े भाई विवेक कुमार दो अगस्त को बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो उनके पास से एक तेज गति से कार गुजरी। आरोप है कि अचानक कार के चालक ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजे से टक्कर लगने से विवेक कुमार बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया था।