फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजक पूजन कर मांगा बल, वैभव, समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
श्री ठाकुर जी महाराज की पालकी को उठाते भक्तजन - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। ऐतिहासिक नगरी फिरोजपुर झिरका में रविवार को नवरात्र के समापन पर रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घरों में कंजक पूजन कर बल, वैभव और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा तथा अपने व्रत का समापन किया, वहीं मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। कंजकों को हलवा, पूरी, चना प्रसाद खिलाया गया। श्रद्धालुओं ने कंजकों के पैरों को धोकर माथे पर रोली का तिलक किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के गढ़ अंदर स्थित श्री सीताराम मंदिर से श्री ठाकुर जी महाराज की पालकी बैंड बाजों के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई सिविल लाइन स्थित श्री सीताराम जी बगीची पहुंची। शोभायात्रा में इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा बाजार में पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर के युवाओं ने बैंड बाजों की धुन पर डांडिया खेलते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं शोभायात्रा की खुशी में शहर के मुख्य बाजार को तोरण द्वार व फूल मालाओं के साथ सजाया गया था। मशहूर बैंड के कलाकारों ने धार्मिक गीत संगीत से ओतप्रोत अपनी मधुर वाणी से समा बांध दिया। इस अवसर पर सनातन धर्मसभा के प्रधान डॉ. वीपी महेश्वरी ने बताया कि रामनवमी पर्व पर मंदिर में देश में शांति व सद्भाव तथा समानता के लिए हवन किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष मिठठ्न लाल शर्मा, महेंद्र कौशिक, धर्मनारायण गुप्ता, छगन शर्मा, ज्ञानचंद गोयल, बृजलाल गोयल, पंडित जयप्रकाश, जयकिशन शर्मा, गिर्राज प्रसाद, प्रमोद महेश्वरी, सचिन गोयल, सुभाष सर्राफ, सुरेश चंद गोयल, डॉ. खूबचंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, जोनी , जितेश शर्मा, गजेश शर्मा, अमित सिंहल, चितरेश गोयल, मनीष जांगड़ा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ़ोटो: ठाकुर जी महाराज की पालकी उठाते भक्तजन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें