फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-लाइब्रेरी से जुड़कर गांवों के बच्चे और बड़े बनेंगे ज्ञानवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आधुनिक दौर में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल माध्यम से शिक्षा का उजाला होगा। विद्यार्थी और बुजुर्ग एक साथ डिजिटल लाइब्रेरी में इतिहास के साथ-साथ आध्यात्म का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। एक क्लिक पर दुनिया आखों के सामने होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने जिले की 120 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और बुजुर्गों को एक ही मंच पर अध्ययन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, जिले की 120 ग्राम पंचायतों को शासनादेश के मानकों के अनुसार चिह्नित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के भवनों में चार से पांच कमरे बने हैं और शौचालय व्यवस्था, आवागमन के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाएं भी देखी गई हैं। मानकों पर फिट बैठने के बाद विभाग ने इन पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम, टेबलेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी समेत विभिन्न विषयों पर हजारों ई-बुक्स होंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, उपन्यास, इतिहास, विज्ञान, तकनीक, कृषि, साहित्य की किताबें भी होंगी। यहां ऑनलाइन रीडिंग फॉर्मेट, ऑडियो और वीडियो लेक्चर, ऐतिहासिक जानकारी, सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा शहरी छात्रों की तरह आसानी से तैयारी कर सकेंगे। एक क्लिक में उन्हें आवश्यक पाठ्य सामग्री, संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हो सकें। खास बात यह है कि इसमें केवल छात्र ही नहीं बुजुर्ग भी उपन्यास और इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्य के लिए विभाग करीब 4.80 करोड़ रुपये खर्च करेगा।


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी होगी संचालित
डिजिटल लाइब्रेरी के अलावा पंचायत भवनों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी संचालित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाना है, जिन्हें कोचिंग के लिए शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। विद्यार्थियों से न्यूनतम दर पर कोचिंग शुल्क वसूला जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होने के बाद इस पहल पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 120 ग्राम पंचायतों को मानकों के आधार पर चिन्हित किया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और बुजुर्गों को एक ही मंच पर अध्ययन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस कार्य के लिए करीब 4.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

धनंजय जायसवाल, पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें