नोएडा। कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद बंद हुए कारोबार से परेशान होकर टेंट कारोबारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह कारोबारी का शव सेक्टर-42 के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय कमलेश का टेंट का काम है। कोविड-19 के कारण उनका टेंट का काम नहीं चल रहा था और इससे वह परेशान चल रहे थे। सुबह सेक्टर-42 स्थित जंगल में कमलेश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान कारोबार नहीं चलने से कमलेश काफी परेशान थे और आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वे मानसिक तनाव में थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली।