फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस से पांचवीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दवा के संकट के बीच ब्लैक फंगस का कहर जिले में लगातार बढ़ रहा है। जिले में इस बीमारी से पांचवीं मौत होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में शुक्रवार रात 2 बजे दिल्ली निवासी यूफ्लेक्स के जनरल मैनेजर सम्राट सरकार की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। वे दो हफ्ते पहले कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले यथार्थ अस्पताल में तीन व कैलाश अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। फिलहाल, 24 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में जारी ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन की कमी व एक और मौत से सोशल मीडिया पर दिनभर सवाल उठते रहे, लेकिन इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी टिप्पणी से इंकार किया। यूफ्लेक्स के अधिकारियों का कहना है कि मरीज को उचित इलाज उपलब्ध कराया गया था। इंजेक्शन आदि की पूरी व्यवस्था मौजूद थी। कंपनी की ओर से उन्हें हर जरूरी मदद का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बीमारी की गंभीरता अधिक होने के कारण उन्हें जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें