फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी नीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कथित शराब घोटाले के मामले में हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बोइनपल्ली ने 14 मार्च को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा के समक्ष बोइनपल्ली की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के बेटे का प्रवेश लटका हुआ है क्योंकि इन दिनों माता-पिता दोनों को स्कूल में उपस्थित होना है। अदालत ने याचिका पर विचार योग्य मुद्दे को खुला रखते हुए ईडी को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 12 अप्रैल तय कर दी। पिछली सुनवाई के दौरान, बोइनपल्ली की याचिका का ईडी ने यह कहते हुए विरोध किया था कि याचिका विचार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें