फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनतेरस पर 15 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान

Tue, 14 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बाजार सजने लगे हैं। जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कपकोट, कांडा और कौसानी के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। पिछले साल दीपावली पर्व पर जिले में 13 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था। इस साल आंकड़ा 15 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस साल दीपावली से पूर्व केंद्र सरकार ने जीएसटी कटौती का तोहफा दिया है। वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा बाजार पर इसका असर भी दिखने लगा है।
दोपहिया वाहनों की खरीद के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिख रही है। पर्व के 15 दिन पहले से वाहनों की एडवांस बुकिंग होने लगी थी। अब तक 150 से अधिक वाहनों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीद के भी लोग बुकिंग कराने लगे हैं।
मिठाई, फूल माला, खिल-बतासे, बर्तन, फर्नीचर आदि के व्यापारियों ने भी दीपावली को देखते हुए दुकानों में सामान बढ़ाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार जीएसटी कटौती का असर बाजार पर दिखेगा और पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में अच्छा उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें