फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तुलसी माता की कथा का किया वर्णन

Tue, 14 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में कार्तिक कथा के छठे दिन पंडित अनिल द्विवेदी व पंडित हरीश आचार्य ने तारों की छांव में कथा सुनाई। मुख्य यजमान राम दिता बत्रा, ऊषा बत्रा और अन्य श्रद्धालुओं से नवग्रह पूजन करवाया। पंडित अनिल द्विवेदी ने तुलसी माता की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पूर्व जन्म में उनका नाम वृंदा था। विष्णु ने वृंदा के साथ छल किया। विष्णु के छल कपट का पता चला उसने विष्णु को शालिग्राम होने का श्राप दिया। उनकी राख से तुलसी का पौधा निकाला और विष्णु ने कहा कि वह भी शालिग्राम रूप में तुलसी के साथ पूजे जाएंगे। प्रधान रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, अशोक मदान, प्रवीण गोयल, वेद दुआ, अनु खट्टर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें