फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे व्यापारी और एसडीओ की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में व्यापारी की मौत के बाद सब्जीमंडी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे फिरोजपुर झिरका के व्यापारी विनोद कुमार और रिटायर्ड एसडीओ आजाद सिंह राठी की अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार देर रात को मौत हो गई। वहीं, विनोद की गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा राजस्थान स्थित गांव रींगस के पास हुआ। राजस्थान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका के व्यापारी विनोद कुमार अपने साथी आजाद सिंह राठी निवासी फरीदाबाद के अलावा अन्य लोगों के साथ ताऊ की तबीयत का हाल जानने के लिए अलवर गए थे। फिर वहीं से खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद वह गाड़ी से घर रहे थे। तभी रींगस गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में रिटायर्ड एसडीओ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल ले जाते समय विनोद कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन लोगों का उपचार सीकर के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें