फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
कॉलेज निदेशक संगीता के साथ बैठक करते विधायक आफताब अहमद - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज की निदेशक डॉ. संगीता और डॉ. अनुराग सिंह से सुविधाओं एवं समस्याओं पर चर्चा की। आफताब ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी आदि के लिए वार्ड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के लिए 100 में से 50 सीटें होने जा रही हैं। वह इस बारे में मुख्यमंत्री से अपील करेंगे कि 100 सीटों को ही रहने दिया जाए। विधायक ने बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी आदि पाठ्यक्रम शुरू कराए जाने की मांग की, ताकि बच्चों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें