फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी के भीतर से गुजरेंगी बसें, एंट्री के लिए कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइपास से निकलने वाली बसों को दादरी में रोकने की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी बाइपास से निकलने वाली रोडवेज की बसों को नगर के भीतर से निकालने के लिए तिराहे पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह कर्मचारी हर बस की एंट्री करेंगे। बस से सवारियां बैठाने और उतारने के बाद उन्हें रवाना किया जाएगा। लंबे समय से दादरी के लोग बसों को नगर के अंदर से निकालने की मांग कर रहे थे।
दादरी नगर के तिराहे पर रोडवेज का बस अड्डा स्थित है। जब से दादरी बाइपास बना है, लंबी दूरी की बसें बाइपास से ही निकल जाती हैं। कई बार दादरी के लोगों ने इसकी शिकायत रोडवेज अधिकारियों से भी की। अब इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज की सभी बसों को दादरी के अंदर से निकालने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चालक और परिचालकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं प्रत्येक बस की एंट्री करने के लिए दादरी बस अड्डा के गेट पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चेक पोस्ट बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दादरी से निकलने वाली प्रत्येक बस की दादरी बस अड्डा पर एंट्री होगी। किसी भी हालत में बाइपास से कोई बस नहीं निकलेगी। दो कर्मचारी एंट्री करने के लिए तैनात किए गए हैं। जरूरत होने पर तीसरे कर्मचारी को भी तैनात किया जाएगा।
-दिनेश कुमार, एआरएम सिकंदराबाद

राजेश भाटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें