फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद और लखनऊ के ध्यानार्थ) रेलवे का सामान लेकर लखनऊ जा रहा ट्रक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज, गाजियाबाद स्थित उत्तर रेलवे के ईएमयू कार शेड से लोड हुआ था सामान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर रेलवे की सरकारी सामग्री लेकर गाजियाबाद से लखनऊ रवाना हुआ ट्रक गायब हो गया। मामले में रेलवे के ठेकेदार ने बिसरख कोतवाली में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार गाजियाबाद स्थित उत्तर रेलवे के ईएमयू कार शेड से लखनऊ के चारबाग स्थित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव वर्कशॉप तक रेलवे का सामान पहुंचाने के लिए ट्रक को ट्रांस इंडिया कैरियर्स के माध्यम से भाड़े पर लिया गया था। वाहन सामान लेकर 19 मई को रवाना हुआ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर ट्रक लखनऊ नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक सरकारी रेलवे सामग्री सहित वाहन लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें