नोएडा। गर्मी में पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने वाले लोगों के लिए अब बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। जहां दिन में सिर्फ दो बसें जाती हैं। अब उन रूट पर बसों के फेरे और बढ़ंगे। इससे शहरवासियों को आने-जाने में आसानी होगी।
आरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी डिपो से हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार तक के लिए बस जाती हैं। इन रूटों पर चुनिंदा बसें जाती हैं। इन रूटों पर दो फेरे बढ़ाए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बसों में सवारियां मिलने से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि जुलाई के बाद इन्हें घटाया जा सकता है। इस दौरान बारिश के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आती है। ब्यूरो