फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई-बहन के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हुकुम सिंह में भाई-बहन के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र की बेटी साक्षी शुक्रवार की शाम घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के ही हर्ष, जुगेंद्र, रितेश और नितेश वहां आकर उसे अपशब्द कहने लगे। जब साक्षी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए भाई प्रवेश पर भी आरोपियों ने लाठी डंडे बरसा दिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें