फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में गुरुवार तड़के एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके की नजाकत को भांपते हुए बस चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई अन्य सवार मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक कैलाशपुर नोएडा के योगेश भाटी की बस कामगारों को लाने ले जाने में लगी है। मैनपुरी निवासी बस चालक बबलू गुरुवार तड़के बस से कंपनी का स्टाफ लेने के जा रहा था। अचानक बस में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तब आग पर काबू पाया जाता बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना के समय चालक के अलावा कोई अन्य सवार बस में नहीं था। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें