फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हरित क्षेत्र को 20 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पौधे लगाए गए। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा पखवाड़े में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस दौरान विधानसभा परिसर में हरित क्षेत्र 20 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन



विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेड़ लगाकर पीएम के धरती मां से गहरे जुड़ाव को सार्थक सम्मान देने की कोशिश की गई। ये हरित भारत के दृष्टिकोण को आगे ले जाने का प्रतीक भी है। दिल्ली विधानसभा को हराभरा, सुंदर और प्रेरणादायक स्थान बनाकर इसका संदेश दिल्लीवासियों तक ले जाएंगे। विधानसभा परिसर में फूलदार, सजावटी पेड़, सुंदर झाड़ियां, पाम, बांस, बेलदार पौधे और सुगंधित फूलों वाले पौधे लगेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पीएम के 75 प्रेरणा देने वाले वर्षों को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार से विधानसभा के पुस्तकालय में अपने प्रधानमंत्री को जाने नाम से विशेष पुस्तक गैलरी का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें