फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 एकड़ में विकसित हो रही चार कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुन्हाना में डीटीपी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, रास्तों को खोद दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर के आस पास विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। टीम ने करीब 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला कर रास्तों को खोद दिया। यह कार्रवाई पुन्हाना तहसील के शहरी क्षेत्र में स्थित पैमा खेड़ा, पुन्हाना, शमशाबाद खेंचतान और नकनपुर राजस्व संपदाओं में की गई।

डीटीपी विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में भियान चलाते हुए अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों में बनाए गए निर्माण और बुनियादी ढांचे को तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार इन कॉलोनियों को बिना किसी अनुमति के विकसित किया जा रहा था। डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि पैमा खेड़ा राजस्व संपदा में करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यहां कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को जेसीबी मशीनों से तोड़ दिया गया। इसी प्रकार पुन्हाना राजस्व संपदा में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में काटी गई कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई और वहां मौजूद कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शमशाबाद खेंचतान राजस्व संपदा में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी को भी गिरा दिया गया। इस दौरान एक डीलर रूम और कच्चे सड़क नेटवर्क को भी तोड़ा गया। नकनपुर में करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी पर भी विभाग ने बुलडोजर चलाया। यहां कच्ची सड़कों के नेटवर्क के साथ लगाए गए बिजली के खंभों और एक डीलर रूम को भी ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी अधिकारियों ने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनियां विकसित करना अवैध है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें