फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसरख और पतवाड़ी में चला बुलडोजर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अतिक्रमण को गिराती ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जेसीबी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बिसरख और पतवाड़ी गांव की 33 हजार वर्गमीटर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को ढहा दिया। यहां कॉलोनाइजरों ने प्राधिकरण की अधिगृहीत जमीन पर अवैध कॉलोनी बना रहे थे। मुुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 65 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण की टीम ने करीब चार घंटे तक अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक केआर वर्मा, एसीपी योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन, प्रबंधक चेतराम सिंह, इंस्पेक्टर बिसरख उमेश बहादुर सिंह, प्राधिकरण के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार की टीम भारी पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह 10 बजे बिसरख पहुंची। खसरा संख्या-1, 209, 210 और 211 में 16500 वर्गमीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। इसके अलावा बिसरख के खसरा संख्या 105 और पतवाड़ी के खसरा संख्या 60 से 16500 वर्गमीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिगृहीत या अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिम्मेदारों पर भी उठ रही कार्रवाई की मांग
प्राधिकरण की लगातार की जा रही कार्रवाई से एक तरफ अवैध कब्जा करने वालों में दहशत है। वहीं, दूसरी ओर लोग सोशल मीडिया पर सवाल भी उठा रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर लोग पूछ रहे हैं कि अवैध निर्माण करने के दौरान अधिकारी क्या कर रहे थे। अलग-अलग पोस्ट में जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें