फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 17 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सादुल्लापुर गांव में ग्रेनो प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी पर शनिवार को बुलडोजर चला। इस दौरान करीब 9000 वर्गमीटर जमीन पर किए गए कब्जे को तोड़ दिया गया। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 17 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम लगातार कब्जा को हटाने की कार्रवाई रही है। सादुल्लापुर के खसरा नंबर-189, 218, 219 व 220 की करीब 9000 वर्गमीटर जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कालोनाइजर इस पर कालोनी काट रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, उप महाप्रबंधक केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह, एसडीएम आलोक गुप्ता व तहसीलदार जितेंद्र गौतम समेत कई प्राधिकरण कर्मी पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के डीजीएम केआर वर्मा ने मौके पर ही अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कराने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा जमीन कब्जाने की कोशिश की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति निर्माण करने का अधिकार नहीं है। जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें