फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादुल्लापुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
सादुल्लापुर में बनी अवैध कॉलोनी में निर्माण को गिराता कर्मी। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सादुल्लापुर में अवैध कॉलोनी पर सोमवार को ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण ने करीब 13,500 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी 14 मई को प्राधिकरण ने करीब 9000 वर्गमीटर जमीन को मुक्त कराया था। अधिकारियों के मुताबिक सादुल्लापुर में कार्रवई जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सादुल्लापुर के खसरा नंबर-1027, 1030, 1031, 1032 की करीब 13,500 वर्गमीटर जमीन अधिसूचित क्षेत्र में है। इस पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर प्रोजेक्ट विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह के नेतृत्व में टीम सादुल्लापुर पहुंची। करीब दो घंटे तक सादुलापुर में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को हटाते हुए प्राधिकरण ने जमीन को खाली करा दिया। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने अवैध रूप से जमीन कब्जा कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि शुरुआती दौर में प्राधिकरण अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा था, लेकिन पुलिस के कारण जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। इससे पहले भी 14 मई को सादुल्लापुर गांव में करीब 9000 वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था।
एक सप्ताह में की गई कार्रवाई
- 14 मई को सादुल्लापुर गांव में अधिकारियों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया
- 13 मई को मलकपुर गांव में प्राधिकरण ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया
- 10 मई को इटैहरा और छोटी मिल्क में जमीन को प्राधिकरण ने मुक्त कराया
- 07 मई को शाहबेरी दुकानों और फ्लैट पर बुलडोजर चलाया गया
- 06 मई को खोदना कला गांव में अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस क्षेत्र को अधिसूचित घोषित कर रखा है। यहां किसी भी व्यक्ति को निर्माण करने की अनुमति नहीं है। यदि किसी को निर्माण करना है तो वह प्राधिकरण से अनुमति लेगा। उसके बाद ही कोई कार्य कर सकता है।- सुरेंद्र सिंह, मंडलायुक्त/मुख्य कार्यपालक अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें