फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, पेट में घुसा सींग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी काम से घर से बाहर निकली थीं महिला, ग्रामीण बोले-सड़क पर घूम रहे गोवंशों को नहीं हटा रहा प्राधिकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। देवटा गांव में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत होगी। उसका सींग महिला के पेट में घुस गया। गंभीर अवस्था में परिवार के लोगों ने उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी शांति देवी (75) बुधवार सुबह घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थीं। रास्ते में सांड ने उन पर हमला कर दिया। उसका सींग उनके पेट में घुस गया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। इस दौरान राहगीराें ने उन्हें सांड से बचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लावारिस पशुओं के बढ़ रहे हमले
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लावारिस पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर सांड आपस में भिड़ंते हैं जिसकी वजह से राहगीर घायल हो जाते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका। शासन के आदेश के बाद भी टीमें सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को नहीं ले जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें