फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध सड़क तोड़ने पहुंची टीम के रास्ते में बैठे बिल्डर, किया हंगामा, नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सलारपुर खादर में बन रही अवैध सड़क को उखाड़ने गए थे बुल्डोजर, 50 से ज्यादा अवैध अपार्टमेंट और फ्लैट का निर्माण हो चुका है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-107 सलारपुर खादर में सड़क उखाड़ने बुल्डोजर लेकर पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम के विरोध में बिल्डर बीच रास्ते बैठ गए। वे कार्रवाई के विरोध में हंगामा करने लगे। इससे सड़क तोड़ी नहीं जा सकी। अब प्राधिकरण दोबारा कार्रवाई करेगा। यह सड़क प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बन रही है। यहां आरोपी अवैध निर्माण करा रहे हैं। दिन में जब सख्ती बरती गई तो बिल्डरों ने रात में सड़क का निर्माण शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा नंबर-723, 724, 727 से 739, 745 से 752 तक नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित जमीन है। इन पर अवैध रूप से इमारतें बनाई जा रही हैं। इनका काम रुकवाने के साथ प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं। इसके बावजूद निर्माण जारी है। इसको देखते हुए 20 इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण रोकेंगे। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। हर दिन जाने वाली टीम के साथ प्रबंधक दीपक कुमार मौजूद रहेंगे। पूरे दिन की रिपोर्ट वर्क सर्कल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हो रही कुंडली, घोषित होंगे भू-माफिया
प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को जहां सड़क को तोड़ने पहुंची वहां कॉलोनी बनाई जा रही है। बिल्डर बाकायदा अपार्टमेंट और बाउंड्रीवॉल बना चुके हैं। रात में मुख्य सड़क से नई सड़क का निर्माण शुरू कराया था। अब नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण करने वालों को भू-माफिया घोषित कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजेगा। ऐसे बिल्डरों की कुंडली वर्क सर्कल-8 तैयार कर रहा है। इन इमारतों को बड़ा अभियान चलाकर तोड़ने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें