फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व प्रत्यारोपण खेल में राहुल को कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हृदय प्रत्यारोपण के बाद भी सामान्य जिंदगी जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया जा सकता है। कुछ ऐसा राहुल प्रजापति ने कर दिखाया है। जर्मनी में आयोजित विश्व प्रत्यारोपण खेल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पेटांक खेल में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


इस खुशी को एम्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया है। राहुल का एम्स में वर्ष 2018 में हृदय प्रत्यारोपण हुआ था। जर्मनी में आयोजित विश्व प्रत्यारोपण खेल में प्रतिभागी के तौर पर राहुल प्रजापति और प्रीति उन्हाले ने हिस्सा लिया था। इसमें राहुल ने पदक जीता। एक अधिकारी ने बताया कि प्रीति का भी एम्स में हृदय प्रत्यारोपण हुआ। वह ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन में डीईओ के तौर पर कार्यरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें