फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के 1.70 करोड़ के चार फ्लैट किए कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शनिवार को विभिन्न बिल्डरों से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर कुल 3.21 करोड़ की वसूली की। इनमें 1.51 करोड़ रुपये नगद वसूली और एक बिल्डर के 1.70 करोड़ रुपये के चार फ्लैटों को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा), ग्रेनो प्राधिकरण, स्टांप देय व वाहन देय की तरफ से बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इन पर शनिवार को विभिन्न बिल्डर और अन्य फर्म से वसूली की गई। ओमैक्स बिल्डर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 81.69 लाख, इंडो कापर्टस से 20.79 लाख, ग्रीनवे इंफ्रॉस्ट्रक्चर से यूपी रेरा के 22.79 लाख, इम्पीरिया स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से यूपी रेरा के 19.50 लाख, ओप्यूलेंट प्राइवेट लिमिटेड से यूपी रेरा के 3.37 लाख और औद्योगिक सेक्टर साइट सी में तुषार जैन से स्टांप देय के 3.29 लाख की वसूली की है।
वहीं, न्यूटेक प्रोमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार फ्लैटों को कुर्क किया गया है। आरसी की धनराशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि बिल्डर का औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में एक प्रोजेक्ट है। यहां पर 1.70 करोड़ रुपये कीमत के चार फ्लैट ई-903, एफ-1401, 1404 और जी-1402 पर कुर्क किया गया है। यूपी रेरा की तरफ से बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की गई थी।
विज्ञापन

ई-नीलामी से ही होगी कुर्क संपत्ति से वसूली
जिला प्रशासन अभी तक विभिन्न आरसी की वसूली में 340 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कुर्क कर चुका है, लेकिन अभी तक एक भी संपत्ति को नीलाम नहीं किया जा सका है। प्रशासन को शासन से ई-नीलामी का आदेश आने का इंतजार है। जो पिछले माह आना था, लेकिन सरकार ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। प्रशासन को उम्मीद है कि अगर आदेश आता है तो कुर्क संपत्ति को नीलाम करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें