फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की कालाबाजारी में दस हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोविड-19 बीमारी के इलाज में काम आने वाले एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दस हजार के इनामी को सेक्टर-20 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब ढाई महीने से फरार था। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक एक्टेमरा इंजेक्शन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 4 मई को सरकारी अस्पताल सेक्टर-30 नोएडा के पास से रतिया मार्ग संगम विहार नई दिल्ली निवासी रवि कुमार और मोहम्मद जुनैद को एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ था, जो इस्तानबुल से आयातित था। मामले में आकाशदीप फरार था। आकाशदीप पर पुलिस ने दस हजार रुपये का का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने लेबर चौक हरोला से ए-11 सेक्टर-27 नोएडा निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर चलता था कारोबार
आरोपियों ने नोएडा में रहकर एक साथ मिलकर एक्टेमरा इंजेक्शन 400 एमजी 20 एमएल की कालाबाजारी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी बीमार लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर एक इंजेक्शन को 80 हजार से एक लाख रुपये में बेच रहे थे। दो अन्य आरोपियों को आकाशदीप ने ही दवाई बेचने के लिए उपलब्ध कराई थी। आरोपी फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया से जरूरतमंद लोगों को तलाश करते थे और फिर सोशल मीडिया पर ही मोलभाव के बाद जरूरतमंद को नोएडा में कहीं बुलाकर दवा देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें