फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो महीने बाद फिर सर्विस रोड पर लगी ईंटों की मंडी

Fri, 23 Oct 2026 07:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- सालारपुर गोलचक्कर के पास सुबह खड़ी हो जाती हैं छह से सात ट्रालियां, पहले कार्रवाई कर हटवाया गया था जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सालारपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर दो महीने बाद फिर ईंटों की अवैध मंडी लगने लगी है। सुबह होते ही यहां ईंटों से भरी छह से सात ट्रालियां खड़ी हो जाती हैं। सड़क किनारे के हिस्से का इस्तेमाल ईंटों की खरीद-बिक्री के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले भी यहां इसी तरह ईंटों की मंडी लगाई जा रही थी। उस समय कार्रवाई कर ट्रालियों को हटवाया गया था। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन अब फिर से उसी स्थान पर ट्रालियों का जमावड़ा लगने लगा है। सुबह से ट्रालियां खड़ी होने के कारण सर्विस रोड का हिस्सा मंडी के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। पहले कार्रवाई के बावजूद दोबारा यही स्थिति बनने से निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले में फिर कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है। दनकौर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें