ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर बने ब्रेकर निवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। निराला एस्टेट बाजार और आम्रपाली लैजर वैली बाजार के बीच बनी 60 मीटर रोड़ पर अवैध कट के पास बने ब्रेकर के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
निवासियों का आरोप है कि अवैध कट को बंद करने की जगह पर ब्रेकर बनाएं जा रहे हैं। इन पर पेंट भी नहीं किया गया है। मंगलवार को ही ब्रेकर बना है और बुधवार को एक्सीडेंट होना शुरु हो गए। निवासियों ने ब्रेकर को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है। नेफोवा के सदस्य दीपाकंर ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शासन ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर राह चलते लोगों को झटके लगने से बचाने के लिए टेबल टाप ब्रेकर बनाने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। लेकिन, इनका पालन नहीं हो रहा है। अवैध कट को बढ़ावा दिया जा रहा है। ब्यूरो