फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में नहीं रख सकेंगे बाउंसर, मालिकों-कर्मियों को करवाना होगा चरित्र सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों द्वारा एक मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या की वारदात को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश के लिए बृहस्पतिवार को मेरठ के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक की और निर्देश दिए कि अब किसी भी बार में बाउंसर रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही सभी बार मालिकों और कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए है। बैठक में बार, होटल, रेस्तरां मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

संयुक्त आबकारी आयुक्त महेंद्र सिंह ने कहा कि गार्डन गैलेरिया की घटना बेहद गंभीर है। इस तरह की वारदात फिर से न हों, इसके लिए अब किसी भी बार में बाउंसर नहीं रखा जाएगा। ग्राहकों के साथ विन्रम व्यवहार रखना होगा। बार और रेस्तरां संचालकों को किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने चेेतावनी दी कि किसी भी बार में दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बार, होटल संचालकों को निर्देश दिए कि उनके यहां पर मारपीट होने की आशंका है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी को दें। अपनी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं करें। उन्होंने सभी संचालकों को अपना और कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कर्मचारियों की सूची, आधार कार्ड, फोटो, 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर आबकारी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
फरार आरोपियों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी
नोएडा। गार्डेन गैलेरिया मॉल के द लॉस्ट लेमन पब में 25 अप्रैल की रात को पार्टी करने आए बृजेश राय की हत्या के मामले में सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि बाकी दो फरार आरोपियों की भी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बृहस्पतिवार को फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी गई। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें मॉल व पब के बाउंसरों व कर्मचारी शामिल हैं। फरार आरोपियों में मॉल का एक अन्य बाउंसर भी बताया जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
...तो दोनों पक्षों में हाथापाई से बढ़ा विवाद
इस पूरे घटनाक्रम की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम बताई जा रही है। हालांकि, इस फुटेज को लेकर पुलिस ने भी किसी तरह का खुलासा अभी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बिल को लेकर विवाद के बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के बाद ही बात इतनी आगे बढ़ी। घटनास्थल पर मौजूद बृजेश के दोस्तों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें