फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री को बताईं फिल्म सिटी की खूबियां

सार

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर फिल्म सिटी और नोएडा एयरपोर्ट की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और उद्यमियों से विकास योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- पीएम ने यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर फिल्म सिटी सहित दूसरे प्रोजेक्टों की ली जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपीआईटीएस में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदर्शनी में स्टॉल पर जाकर उद्यमियों से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे। जहां फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर ने पीएम को यमुना सिटी के सेक्टर-18 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां फिल्म सिटी के अलावा नोएडा एयरपोर्ट को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से बात की। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री इस बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ शेलमैन के अलावा प्रमुख उद्योगपति शेखर अग्रवाल, एमएल जायसवाल, राजीव गोयल, हर्षवर्धन गोविल से भी मिले। सीईओ ने उन्हें बताया कि नोएडा एयरपोर्ट अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र का विकास भी नई ऊंचाई हासिल करेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क, फिनटेक सिटी, सेमी कंडक्टर पार्क, एजूकेशन हब और हेरीटेज सिटी की योजनाओं पर भी प्रधानमंत्री ने बात की। विजिटर्स की सुविधा के लिए अनुष्का रोबोट भी यहां आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें