नोएडा के सेक्टर-82 नोएडा कट के पास स्थित नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचित किया जा रहा है और स्थानीय स्तर पर भी जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।