फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गैस पर आलू उबालने के लिए चढ़ाकर सो गया था परिवार

Fri, 02 Feb 2024 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी हाथरस के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तुस्याना गांव में एक ही कमरे में सगे भाई चंद्रेश व राजेश, बहन बबली और चंद्रेश की पत्नी निशा का शव मिला है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका जता रही है। शुक्रवार शाम कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस दाखिल हुई। अंदर से गैस की बदबू आ रही थी।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

एसीपी सुमित शुक्ला के मुताबिक ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव तुस्याना निवासी लकीराम के मकान में हाथरस के सराय सिकंदराऊ निवासी परिवार के चार लोग रहे रहे थे। चंद्रेश और राजेश रेहड़ी पर पराठे बेचते थे। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे पड़ोसी ने चारों के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मकान मालिक को दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर चारों के शव बाहर निकाले।
विज्ञापन

कमरे में रसोई गैस के चूल्हे पर बड़े बर्तन में आलू रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि परिवार के लोगों ने पराठे बनाने के लिए आलू उबालने के लिए रखे होंगे। कमरे का साइज काफी छोटा था और गैस हवा निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका जता रही है। मकान मालिक के मुताबिक चारों लोग बृहस्पतिवार रात सोए थे। चारों ढाई महीने पहले ही उनके मकान में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें