फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस पाइपलाइन में आग के बाद ब्लास्ट, कंपनी की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन में आग के बाद ब्लास्ट, कंपनी की दीवार गिरी
विज्ञापन

- मरम्मत करते समय हुआ हादसा, दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साइट-बी स्थित कंपनी के सामने आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक हो गई। गैस लीक होते ही पाइपलाइन में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। जिससे कंपनी की दीवार गिर गई। हादसे के वक्त कंपनी कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल के चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र औद्योगिक सेक्टर साइट बी-12/38 के सामने आग लगने की सूचना मिली। वहां आईजीएल पाइपलाइन में मरम्मत का काम चल रहा था। कर्मचारी पाइपलाइन को ठीक करने का काम कर रहे थे और तभी अचानक पाइप फट गई। आग लगने के बाद तेज ब्लास्ट होने पर कंपनी की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें